बेलगाम भारी वाहन और दोपहिया वाहन दुर्घटना के सर्वाधिक शिकार 2025 में 73 सड़क हादसों में 68 जिंदगियां हुईं तबाह महेशपुर और हिरणपुर थाना क्षेत्र बने एक्सीडेंट के बड़े डेंजर जोन रमेश भगत, पाकुड़ पाकुड़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान से हादसों में कमी देखी जा रही है. बेलगाम ट्रैक्टर और बेतरतीब दोपहिया वाहन इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बने हुए हैं. साल 2025 में जिले में कुल 73 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें 68 लोगों की मौत हुई और 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. महेशपुर थाना क्षेत्र सबसे खतरनाक साबित हुआ, जहां 16 हादसों में 20 मौतें हुईं. पाकुड़ नगर थाना और हिरणपुर क्षेत्र भी बड़े डेंजर जोन बने, जहां 10-10 हादसों में 9-9 मौतें हुईं. 2026 के शुरुआती आंकड़े 1 जनवरी से 18 मार्च 2026 तक जिले में 16 दुर्घटनाएं हुईं. इनमें 13 लोगों की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इन हादसों में 4 मामले हिट एंड रन के रहे. पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में 5 हादसों में 4 मौतें हुईं. लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर भी प्रभावित रहे. सर्वाधिक दोपहिया वाहन हुए शामिल दुर्घटनाओं में सबसे अधिक दोपहिया वाहन शामिल रहे. मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं हर महीने शीर्ष पर रहीं. ट्रैक्टर चालक तेज गति और बिना ढके सामान के कारण हादसों का कारण बने. उड़ती धूल बाइक सवारों की आंखों में जाने से संतुलन बिगड़ता और गंभीर हादसे होते हैं. हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन की अपील सोनाजोड़ी, शहरकोल, लिट्टीपाड़ा रोड, मोहनपुर मोड़ और हिरणपुर-अमरापाड़ा मार्ग पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान केवल राजस्व वसूली नहीं बल्कि जनसुरक्षा की मुहिम है. हेलमेट पहनना, सतर्कता और नियमों का पालन ही जीवन की गारंटी है. रितेश सिंह, सड़क सुरक्षा पदाधिकारी
2026 के ढाई महीने में 13 मौतें, हिट एंड रन मामले बढ़े
पाकुड़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, खासकर बेलगाम भारी वाहन और दोपहिया वाहनों के कारण। 2025 में 73 हादसों में 68 लोगों की मौत हुई, जिसमें महेशपुर, हिरणपुर और पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र सबसे खतरनाक डेंजर जोन रहे। 2026 की शुरुआत में भी 16 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 13 लोगों की जान गई। अधिकतर हादसों में दोपहिया वाहन शामिल थे, जहां तेज गति, उड़ती धूल और नियमों की अनदेखी मुख्य कारण हैं। सड़क सुरक्षा अधिकारी रितेश सिंह ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है और कहा कि वाहन जांच अभियान जनसुरक्षा के लिए जरूरी है। सुरक्षा ही जीवन की गारंटी है।
