अमड़ापाड़ा : युवती से गैंग-रेप, चार आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें विनज सोरेन, सकल सोरेन, बुधराय टुडू व मुंशी […]

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है. पीड़िता के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें विनज सोरेन, सकल सोरेन, बुधराय टुडू व मुंशी हेंब्रम शामिल है. सभी आरोपी थाना क्षेत्र के गोगाजोड़ गांव के रहनेवाले हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम एक आरोपी ने उसे बहला-फुसला कर गोगाजोड़ी गांव के पास स्थित जंगल की ओर ले गया था. पीछे से तीन और युवक आ गये.

सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने विनज सोरेन व सकल सोरेन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. अन्य दोनों आरोपियों को भी पुलिस रविवार को गिरफ्तार करने में सफल रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >