पहाड़िया बटालियन के गठन की मांग

पाकुड़ : अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के बैनर तले दूसरे दिन महाधरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल पहाड़िया ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव शिवचरण मालतो मौजूद थे. धरना को संबोधित करते हुए श्री मालतो ने कहा कि जिस धरती दामिनई कोह को विश्व विजेता ब्रिटेन […]

पाकुड़ : अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के बैनर तले दूसरे दिन महाधरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल पहाड़िया ने की. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव शिवचरण मालतो मौजूद थे. धरना को संबोधित करते हुए श्री मालतो ने कहा कि जिस धरती दामिनई कोह को विश्व विजेता ब्रिटेन की हाथों में जाने से पहाड़िया वीरों ने रक्षा की थी आज वही उपेक्षित है.

जिला अध्यक्ष अनिल पहाड़िया ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं कर सकते चाहे इसके लिए कुर्बानी ही क्यों न देना पड़े. मौके पर कालू पहाड़िया, नरेश पहाड़िया, पौलूस मालतो, बेंजामिन, यशोदा कुमारी, लक्ष्मी पहाड़िन, निर्मल पहाड़िया, बबलू मालतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >