जब्त 250, प्राथमिकी में मात्र 11 डंपर

अमड़ापाड़ा : झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन व केंद्रीय समिति के सभापति प्रदीप यादव व सदस्य राजीव रंजन के औचक निरीक्षण के दौरान कोयला लदा 250 डंपरों को जब्त करने का मामला दिलचस्प हो गया है. समिति के सदस्यों ने बताया कि 250 डंपर को शेष पेज 17 पर जब्त 250, प्राथमिकी में.. जब्त किया […]

अमड़ापाड़ा : झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन व केंद्रीय समिति के सभापति प्रदीप यादव व सदस्य राजीव रंजन के औचक निरीक्षण के दौरान कोयला लदा 250 डंपरों को जब्त करने का मामला दिलचस्प हो गया है. समिति के सदस्यों ने बताया कि 250 डंपर को शेष पेज 17 पर

जब्त 250, प्राथमिकी में..

जब्त किया गया है, जबकि मात्र 11 डंपरों के चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शेष ट्रकों को क्लीन चिट देकर छोड़ा गया या फिर उन्हें रफा-दफा कर दिया गया इसकी जानकारी प्रशासन नहीं दे पा रही है. इधर समिति के सभापति ने सभी ट्रकों पर मामला दर्ज कराने की मांग की है. बता दें कि बुधवार को सभापति सह पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने पैनम के 250 डंपरों पर मामला दर्ज कराया था.

दो थानों में मामला दर्ज : यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन ट्रकों को कल जब्त किया गया था उनमें से सात ट्रकों पर आमड़ापाड़ा में व चार ट्रकों पर पाकुड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है. इनमें से मालिक व चालक को आरोपी बनाया गया है.

इन पर हुआ मामला दर्ज

डंपर संख्या जेएच16ए- 6791, 3722, 5157, 6690, 7104 जेएच16बी-6884, 0170 को जब्त कर थाने में रखा गया एवं अमड़ापाड़ा पुलिस ने कांड संख्या 34/14 एमएमबीआर 1957, जेएमआरपी 2005 एमबी एक्ट की धारा 192, 128 एवं 196 दर्ज की गयी है तथा मालिक एवं चालक को आरोपी बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय समिति के सभापति विधायक प्रदीप यादव एवं सदस्य राजीव रंजन ने औचक निरीक्षण कर जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं मुख्यालय डीएसपी की उपस्थिति में 250 डंपरों को जब्त किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >