दो करोड़ 40 लाख से बनेगी रायटोला-लालटाड़ सड़क

नारायणपुर : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मदनाडीह गांव के राय टोला मध्य विद्यालय से लालटांड़ तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को विधायक इरफान अंसारी ने किया. दो करोड़ 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा. सड़क से 30 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. विधायक ने कहा कि […]

नारायणपुर : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मदनाडीह गांव के राय टोला मध्य विद्यालय से लालटांड़ तक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को विधायक इरफान अंसारी ने किया. दो करोड़ 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा. सड़क से 30 गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. विधायक ने कहा कि इससे पूर्व मदनाडीह गांव को चार किलोमीटर निर्माण की स्वीकृति मिली थी. पर कुछ ग्रमीणों ने विरोध किया कि सड़क गलत रूट में बन रही है.

मौके पर गुलू चक्रवर्ती, अभय पांडे, इरशाद अरसी, परवेज रहमान, मंगाराम मंडल, नव गोपाल कर्मकार और भारी संख्याओं में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >