पाकुड़िया : सुर्योपासना का महापर्व छठ मंगलवार को पवित्रता के साथ ही नहाय-खाय के बाद शुभारंभ हो गया. इस दौरान व्रती महिलाओं समेत घर के समस्त परिजनों ने ब्रह्म मुहूर्त को उठ कर घरों की साफ सफाई के बाद पवित्र नदियों एवं सरोबरों में स्नान ध्यान के उपरांत नूतन वस्त्र धारण कर मिट्टी के नये […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पाकुड़िया : सुर्योपासना का महापर्व छठ मंगलवार को पवित्रता के साथ ही नहाय-खाय के बाद शुभारंभ हो गया. इस दौरान व्रती महिलाओं समेत घर के समस्त परिजनों ने ब्रह्म मुहूर्त को उठ कर घरों की साफ सफाई के बाद पवित्र नदियों एवं सरोबरों में स्नान ध्यान के उपरांत नूतन वस्त्र धारण कर मिट्टी के नये चूल्हे में शुद्ध अरवा चावल
, साफ सुथरी चने की दाल, सेंधा नमक मिली कद्दू की सब्जी बनाया. तत्पश्चात भगवान श्री गणेश जी को भोग लगाकर परिजनों संग इसका खुद सेवन किया. इस सात्विक प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं पूरी तरह पवित्रता का पालन करते हुए पूजा में जुट गयी. बुधवार को खरना मनाया जायेगा.