पाकुड़ के पाकुड़िया में 12 साल के बच्चे की गला काट कर हत्या

पकुड़िया :पाकुड़जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बनियापासर गांव के समीप मारीडिंडा जंगल में 12 वर्षीय बच्चे की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर आपसी जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है. हत्यारों ने बच्चे की सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया है . मृतक की पहचान […]

पकुड़िया :पाकुड़जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बनियापासर गांव के समीप मारीडिंडा जंगल में 12 वर्षीय बच्चे की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना को लेकर आपसी जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है. हत्यारों ने बच्चे की सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया है . मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बिसनपुर निवासी आर एस किस्कु के पुत्र अजय किस्कु के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नवनीत ए हेम्ब्रम व पुलिस निरीक्षक शिवशंकर तिवारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >