बरहेट/पतना : बरहेट थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत देर रात विभिन्न कांडों के 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. इसमें तीन को थाने पर से ही जमानत दे दिया व नौ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पतना प्रतिनिधि के अनुसार रंगा थाने की पुलिस ने भी थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान चलाया. थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. आठों अभियुक्तों को रंगा थाना लाकर सात को थाना से छोड़ दिया. एक को जेल भेज दिया.
उक्त जानकारी रंगा थाना प्रभारी विधि चौधरी ने मंगलवार को दी. वहीं बहरवा थाने की पुलिस ने भी समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
