नक्सली के नाम पर लेने आया था लेवी, मुठभेड़ में मारा गया

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया पहाड़िया टोला व बांसलोई नदी पर बने पुल के बीच शुक्रवार की देर शाम पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हुई थी. इस पर शनिवार को एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे इनकाउंटर की जानकारी दी. एसपी ने कहा […]

पाकुड़ : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया पहाड़िया टोला व बांसलोई नदी पर बने पुल के बीच शुक्रवार की देर शाम पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हुई थी. इस पर शनिवार को एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे इनकाउंटर की जानकारी दी. एसपी ने कहा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुमारभाजा गांव में लगभग 12 करोड़ की लागत से आवासीय एकलव्य विद्यालय का निर्माण हो रहा है. संवेदक बबन सिंह व अजय कुमार झा हैं.

भाकपा माओवादी के नाम से फेंका था परचा : चार अक्तूबर को अपराधियों ने भारत कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नाम से पर्चा फेंकते हुए 80 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी. इसके बाद संवेदक ने काम को बंद कर दिया था. 12 अक्तूबर को लिट्टीपाड़ा थाने में आवेदन दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए रणनीति बनायी. इसी के आधार पर संवेदक अपराधियों के बुलाये ठिकाने पर पहुंचा.

नोटों से भरा बैग फेंकने का कहा था : एसपी ने बताया कि 13 अक्तूबर की शाम बांसलोई नदी के समीप पैसों से भरा बैग को पुल के पास फेंकने को कहा गया. कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिल पर पांच की संख्या में अपराधी उक्त स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद दो अपराधियों ने रुपयों से भरे थैले को खोजने लगे. इसी बीच पुलिस टीम द्वारा अपराधियों को सरेंडर करने को कहा गया. इस पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने काउंटर फायरिंग की.

दोनों ओर दर्जनों राउंड फायरिंग के बाद जब शांत हुआ तो पुलिस टीम ने घटना स्थल की जांच की. जांच के क्रम में छोटापहाड़पुर के समीप हाथ में देसी पिस्तौल लिये एक अपराधी मृत पाया गया. मृत अपराधी के पास आधार कार्ड से उसकी पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के डुमरघट्टी निवासी कुणाल मुर्मू (26) के रूप में की गयी.

प्राथमिकी दर्ज : एसपी श्री वर्णवाल ने बताया कि उपरोक्त मामले को लेकर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 50/17 में धारा 307/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. साथ ही बरामद हथियारों एवं गोली से संबंधित अमड़ापाड़ा में थाना कांड संख्या 51/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

भादू सोरेन नामक व्यक्ति हिरासत में, होगी पहचान

एसपी ने कहा : उपरोक्त स्थान से संदेह के आधार पर विशनपुर निवासी भादू सोरेन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. छानबीन की जा रही है. 30 अक्तूबर की रात गोलीबारी में मृत सनातन मुर्मू के परिजनों को बुलाया गया है. उस गोलीकांड में भादू के शामिल होने की बात आ रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना में नक्सली के होने का मामला सामने नहीं आया है. हालांकि पुलिस मामले को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है.

मृतक के पास इन सामान की हुई बरामदगी

मुठभेड़ में मारे गये अपराधी के पास से पुलिस ने एक 12 बोर का पाइप-गन, तीन गोली, एक देसी कट्टा, एक खाली खोखा, सैमसंग कंपनी का काला रंग का एक मोबाईल, आधार कार्ड, एसबीआइ का एटीएम, थैला में नगद एक लाख रुपये, हीरोहोंडा स्पलेंडर मोटरसाइकिल व तीन सिम कार्ड तथा पांच सीम का कटिंग बरामद हुआ है.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी लव कुमार, नगर थाना के सअनि संतोष कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी राजकिशोर मिश्रा के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >