रोष : डीलर के विरोध में अंबाजोड़ा व जिपको के ग्रामीणों ने खोला मोरचा, पाकुड़-दुमका पथ तीन घंटे किया जाम

अमड़ापाड़ा: राशन वितरण में डीलर की मनमानी के विरोध में शुक्रवार कोे अंबाजोड़ा व जितको गांव के ग्रामीणों ने दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को जितको गांव के समीप जाम कर दिया. दर्जनों महिला-पुरुष बीपीएल कार्ड धारियों ने डीलर की मनमानी एवं तीन माह से राशन ना मिलने की शिकायत को लेकर उक्त पथ को जाम कर […]

अमड़ापाड़ा: राशन वितरण में डीलर की मनमानी के विरोध में शुक्रवार कोे अंबाजोड़ा व जितको गांव के ग्रामीणों ने दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को जितको गांव के समीप जाम कर दिया. दर्जनों महिला-पुरुष बीपीएल कार्ड धारियों ने डीलर की मनमानी एवं तीन माह से राशन ना मिलने की शिकायत को लेकर उक्त पथ को जाम कर दिया.
सड़क जाम के दौरान लोगों ने जन वितरण व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. जाम में शामिल बीपीएल कार्डधारी सुशील हांसदा, जोसेफ हेंब्रम, हिरुशील टुडू, सकल बसकी, बाबूलाल मुर्मू, राजेश मरांडी, धनेश्वर सोरन, होपनमय हांसदा, ग्राम प्रधान जितको सनातन मरांडी आदि लाभुकों न जाम स्थल पर बताया कि जन वितरण विक्रेता महिला सभा स्वयं सहायता समूह के डीलर द्वारा हम सभी लाभुकों को तीन माह से राशन सामग्री चावल, तेल, चीनी, नमक का वितरण नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है कि डीलर राशन सामग्रियों की कालाबाजारी कर देते हैं. इधर मुख्य सड़क के जाम होने की सूचना मिलते ही बीडीओ रोहित सिंह व सीओ सफी आलम, थाना के एएसआइ केके सिंह ने पहुंच कर लाभुकों को समझा-बुझाया. आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे के बाद सड़क जाम हटाया.
डीसी ने तीन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश : जनवितरण प्रणाली दुकानदार की ओर से लाभुकों के बीच बांटे राशन में अनियमितता बरतने के आरोप पर डीसी दिलीप कुमार झा ने तीन जन प्रणाली दुकानदार का अनुज्ञप्ति को रद्द करते प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. इसके अलावे एक अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार को निलंबित करते हुए जांच करने का निर्देश दिया है. संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी को नजदीक के जन प्रणाली दुकान में टैग करने के निर्देश दिये हैं. उपायुक्त श्री झा ने कहा कि जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा गांव के महिला सभा स्वयं सहायता समूह के अनुज्ञप्ति संख्या 11/2009, पाकुड़ सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर के उर्मिला बीबी अनुज्ञप्ति संख्या 5/1994 व झिकरहाटी पूर्वी के उज्जवल रविदास के अनुज्ञप्ति संख्या 1/1990 के लाभुकों की ओर से कम अनाज व नियमित रूप से अनाज नही दिये जाने की शिकायत मिली थी.

मामले की जांच करने पर उपरोक्त मामले को सत्य पाया है. इसके बाद उक्त डीलरों का अनुज्ञप्ति को रद्द करते सभी डीलरों के विरुद्ध संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. साथ ही उपायुक्त श्री झा ने सदर प्रखंड क्षेत्र के मनिकापाड़ा के जसमीन स्वयं सहायता समूह अनुज्ञप्ति संख्या 24/2009 को निलंबित करते हुए जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच के बाद मामला सत्य पाये जाने पर उक्त डीलर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गुरुवार को अमड़ापाड़ा के कालाझोर गांव के दर्जनों ग्रामीणों की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह के विरुद्ध पाकुड़-दुमका मुख्य पथ को जाम किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >