तीन दिन में तीन घंटे भी बिजली नहीं

फतेहपुर प्रखंडवासी अनियमित बिजली अपूर्ति से परेशान फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड के धसनिया, पालाजोरी, चापुड़िया तथा बिंदापाथर के दर्जनों गांवों में जामताड़ा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले तीन दिनों में तीन घंटे भी बिजली नहीं मिली है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से बिजली संचालित सामग्री बेकार पड़ी है. […]

फतेहपुर प्रखंडवासी अनियमित बिजली अपूर्ति से परेशान
फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड के धसनिया, पालाजोरी, चापुड़िया तथा बिंदापाथर के दर्जनों गांवों में जामताड़ा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले तीन दिनों में तीन घंटे भी बिजली नहीं मिली है. इससे ग्रामीण परेशान हैं. बिजली नहीं रहने से बिजली संचालित सामग्री बेकार पड़ी है. लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शुक्रवार शाम को बिजली गयी. शनिवार सुबह एक घंटे के लिए आयी. फिर बिजली गयी वह रविवार लगभग बारह बजे के करीब एक घंटे के लिए आयी. समाचार लिखे जाने तक बिजली नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >