महेशपुर में जमीन विवाद में मारपीट, दो महिला घायल

महेशपुर : थाना क्षेत्र के चापतुड़ा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गयी. इस संबंध में चापतुड़ा गांव निवासी जोसना बीवी ने बताया कि मईजुद्दीन शेख, प्रजा शेख, मन्नार शेख, मिलन शेख, जाकिर शेख, बदर शेख ने छड़ से […]

महेशपुर : थाना क्षेत्र के चापतुड़ा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गयी. इस संबंध में चापतुड़ा गांव निवासी जोसना बीवी ने बताया कि मईजुद्दीन शेख, प्रजा शेख, मन्नार शेख, मिलन शेख, जाकिर शेख, बदर शेख ने छड़ से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया है.
वहीं महिला मोमिना बीवी, कानिझाड़ा निवासी को जमीन विवाद को लेकर आजाद शेख, नेकमुहम्मद शेख, सुकुद्दी शेख, जोसना बीवी ने लाठी से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया है. समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर महेशपुर थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >