विधायक ने चिकित्सक पर लगाया मनमानी करने का आरोप

पाकुड़ : स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित चिकित्सक डॉ ललित कुमार भगत पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. विधायक श्री आलम ने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि क्षेत्र से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों के साथ उपरोक्त चिकित्सक श्री भगत गलत व्यवहार करते हैं. साथ ही मरीजों को […]

पाकुड़ : स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित चिकित्सक डॉ ललित कुमार भगत पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. विधायक श्री आलम ने प्रभात खबर को फोन कर बताया कि क्षेत्र से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों के साथ उपरोक्त चिकित्सक श्री भगत गलत व्यवहार करते हैं.
साथ ही मरीजों को दवा भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है. मरीजों को अस्पताल में ठीक से इलाज मिले, इसकी जिम्मेवारी भी चिकित्सकों पर सौंपी जाती है. ढंग परंतु पाकुड़ सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉ भगत अपनी जिम्मेदारी से दूर भागते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सकों को जिले में रहने का अधिकार नहीं है और इसके विरूद्ध वे संबंधित स्थानों पर आवाज बुलंद करेंगे.
चिकित्सक ने कहा
मुझ पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. जो दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है, मरीजों को नहीं दी जा रही है. दवा के लिए सीएस को पत्राचार किया गया है.
-डॉ एके भगत
अस्पताल उपाधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >