10,588 वादों का निष्पादन कर 9. 41 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

पाकुड़. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.

पाकुड़. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसका वर्चुअल उद्घाटन हाइकोर्ट के न्यायाधीश सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची के सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. इस दौरान पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेष नाथ सिंह समेत न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. लोक अदालत में आम जनता, बैंक के अधिकारी शामिल हुए. आठ बेंचों का गठन कर 10 हजार 588 वादों का निष्पादन कर नौ करोड़ 41 लाख, छह हजार, 598 रुपये का समझौता किया गया. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार, क्रांति प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मोहिउद्दीन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >