बरहरवा-फरक्का एनएच पर छह ओवरलोडेड ट्रक जब्त

बरहरवा : बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पर ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ बरहरवा सह पतना सीओ नरेश कुमार मुंडा ने अभियान चलाकर छह ओवरलोडेड व बिना माइनिंग चलान के ट्रकों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पतना माइंस एरिया से ट्रक डब्ल्यूबी 59 बी 4014ा, डब्ल्यूबी 57 बी 8369, डब्ल्यूबी 65 बी 4072, डब्ल्यूबी 59 बी […]

बरहरवा : बरहरवा-फरक्का एनएच 80 पर ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ बरहरवा सह पतना सीओ नरेश कुमार मुंडा ने अभियान चलाकर छह ओवरलोडेड व बिना माइनिंग चलान के ट्रकों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पतना माइंस एरिया से ट्रक डब्ल्यूबी 59 बी 4014ा, डब्ल्यूबी 57 बी 8369, डब्ल्यूबी 65 बी 4072, डब्ल्यूबी 59 बी 4451, डब्ल्यूबी 65 ए 6790, डब्ल्यूबी 59 ए 2206 पत्थर लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था.

इसी दौरान अंचलाधिकारी ने बरहरवा बाजार व बरहरवा एनएच 80 पेट्रोल पंप के समीप ट्रकों को रोक कर कागजात की जांच की तो जांच के दौरान छह ट्रकों में से एक भी ट्रकों के पास माइनिंग चलान नहीं था और सभी ट्रक ओवरलोडेड थे. जिस पर सीओ ने सभी को जब्त कर कार्रवाई हेतु साहिबगंज भेज दिया है. सीओ नरेश मुंडा ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा. एक भी ट्रक ओवरलोडेड व बिना माइनिंग चालान के चलने नहीं दिया जायेगा.

बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई
ओवरलोडेड व बिना माइनिंग चलान के ट्रकों के परिचालन को लेकर टास्क फोर्स को निर्देश दिया गया है. बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, उपायुक्त.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >