फिर मिले डेंगू के चार मरीज, कई का भागलपुर में हो रहा इलाज

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों डेंगू का कहर जारी है. शुक्रवार को सदर अस्पताल में डेंगू के चार नये मरीज को भरती कराया गया है. जिसमें सदर प्रखंड के जानकीनगर निवासी मनिरूल शेख (20 वर्ष), शिवपूरी निवासी आरमोनी दास (45 वर्ष), मनोज कुमार दास (30 वर्ष), पिंटू सरकार शामिल है. सभी का इलाज […]

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों डेंगू का कहर जारी है. शुक्रवार को सदर अस्पताल में डेंगू के चार नये मरीज को भरती कराया गया है. जिसमें सदर प्रखंड के जानकीनगर निवासी मनिरूल शेख (20 वर्ष), शिवपूरी निवासी आरमोनी दास (45 वर्ष), मनोज कुमार दास (30 वर्ष), पिंटू सरकार शामिल है. सभी का इलाज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर डेंगू वार्ड तो बनाया गया है.

परंतु उक्त वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में इलाजरत मरीजों के अनुसार अस्पताल में पानी की गंभीर समस्या है. डेंगू वार्ड के शौचालय में पानी नहीं आ रहा है. इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. मरीजों ने अस्पताल परिसर में पानी की समुचित व्यवस्था की मांग की है.

भागलपुर में इलाजरत मरीज साहिबगंज व पाकुड़ के
मायागंज अस्पताल में कंफर्म मरीज में साहेबगंज के 12 वर्षीय अरुण साह, पाकुड़ के पांच वर्षी अनफ हबीब, पाकुड़ का ही 12 वर्षीय मुसफ शेख और 13 वर्षीय अब्दुल रहीम शामिल हैं. मेडिसिन और आपातकालीन वार्ड में एक दर्जन डेंगू के संदिग्ध मरीज भरती किये गये. वहीं भानु कुसुमवती वार्ड में ड्यूटी पर लगी नर्स ने बताया कि आवश्यक इलाज के बाद सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है.
कई मरीजों का भागलपुर में चल रहा इलाज
जिला में नहीं है इलाज की समुचित सुविधा
डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार के लक्षण आम बुखार से अलग होते हैं.
तेज बुखार, कमजोरी व मुंह का स्वाद बदल जाता है
उल्टी के साथ तेज सिरदर्द और बदन दर्द भी होता है
कई लोगों की त्वचा पर रैशेज भी हो जाते हैं
ऐसे करें बचाव
बुखार आने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर खून की जांच करायें
बुखार के लिए सिर्फ पैरासिटामॉल की गोली ही खायें
इसलिए दिन में भी मच्छरदानी में सोयें
कूलर, गमले, छत, पुराने टायर, टूटे-फूटे बरतनों में थोड़ा भी पानी है, उसे खाली कर दें या केरोसिन डाल दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >