पुलिस का सिरदर्द सेनाउल गिरफ्तार

नौ मई को पूर्व विधायक अरुण मंडल के भाई पर किया था हमला उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी से शुक्रवार को राधानगर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई वरुण मंडल पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है. सेनाउल की गिरफ्तारी […]

नौ मई को पूर्व विधायक अरुण मंडल के भाई पर किया था हमला

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी से शुक्रवार को राधानगर थाना पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई वरुण मंडल पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है. सेनाउल की गिरफ्तारी से पुलिस काे बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. नौ मई को बेगमगंज के बेलमोड़ के समीप पूर्व विधायक अरुण मंडल के भाई वरुण मंडल पर नाकाम जानलेवा हमला किया था. राधानगर थाना कांड संख्या 38/16 में धारा 341, 323, 504, 307 एवं 25 (1-बी) ए/2668के तहत मामला दर्ज है.
बताया जाता है कि वर्ष 2007 में हुए गयासुद्दीन शेख की हत्या मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 187/2007 में वरुण मंडल चश्मदीद गवाह है जिसमें सेनाउल शेख आरोपित हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सेनाउल बंगलादेश के गिरोह से भी तालमेल रखता है. बीते कई वर्षों से साहेबगंज पुलिस को सेनाउल की तलाश थी.
हत्या, चोरी, डकैती के कई मामले के संदिग्ध सेनाउल शेख फिल्मी अंदाज में देश के कई राज्यों की सैर करता था. आम व्यक्ति की तरह कहीं मछली तो कहीं आम का व्यापारी या फिर मजदूर बनकर देश भर की सैर करता रहता था. और बीच-बीच में अापराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >