उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने कल्याण व आइटीडीए विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, कहा
पाकुड़ : नया समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को कल्याण व आइटीडीए विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त दिलीप कुमार झा ने की. इस दौरान दोनों विभागों के कार्यों की समीक्षा की. लंबित पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिये. उन्होंने कल्याण विभाग को साइकिल वितरण का लक्ष्य जल्द पूरा करने, कक्षा आठ में नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची तैयार को छात्रों के खातों में साइकिल की राशि भेजने का निर्देश दिये. कहा कि साइकिल वितरण में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं बरती जाये, इस पर विशेष ध्यान रखें. किसी भी विद्यालय में साइकिल वितरण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जायेगी.
कहा कि जिले में अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर, अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय डुमरचीर अमड़ापाड़ा, अनुसूचित जनजाति मध्य विद्यालय कुंजबोला लिट्टीपाड़ा, पहाड़िया अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय धनगढा लिट्टीपाड़ा व अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय किताझोर पाकुड़ में बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति को बायोमीट्रिक सिस्टम में दर्ज करने का निर्देश दिये. वहीं आइटीडीए विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिये. इस मौके पर डीडीसी अजीत शंकर, डीटीओ रामकुमार मंडल, डीएसइ राजाराम साह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, बीइइओ रामनरेश राम, राजेंद्र प्रसाद आदि थे.
