हिरणपुर : थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के पास बस दुर्घटना में एक महिला की मौत मामले में पागल बाबा बस के चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार थाना कांड 63/17 के पागल बाबा बस चालक दुमका जिले के तालझारी थाना अंतर्गत रोहनपुर निवासी किशोर यादव को गुप्त सूचना के आधार पर हिरणपुर बाजार के बस स्टैंड से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को सुंदरपुर निकट पागल बाबा बस संख्या जेएच04के/8463 की चपेट में आने से तारापुर निवासी उदय मरीक की पत्नी जोसना देवी की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
सड़क दुर्घटना मामले में बस चालक को भेजा जेल
हिरणपुर : थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के पास बस दुर्घटना में एक महिला की मौत मामले में पागल बाबा बस के चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार थाना कांड 63/17 के पागल बाबा बस चालक दुमका जिले के तालझारी थाना अंतर्गत रोहनपुर निवासी किशोर यादव को गुप्त सूचना […]
