रणचरा से साहिबगंज जाने के दौरान हुआ हादसा
बोरियो : बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर गांव समीप शनिवार सुबह बोरियो से साहिबगंज जा रही ऑटो असंतुलित होकर पलट गयी. इसमें रणचरा गांव निवासी 15 वर्षीय दिबीचांद मुर्मू व 21 वर्षीय सोहागिनी मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भरती कराया. डॉ बीडी मुर्मू ने बताया कि दिबीचांद का बायां पैर व सोहागिनी का बायां हाथ की कलाई टूट गयी हैं. दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
