बिपिन सिंह की रिपोर्ट
National Eye Donation Fortnight 2026 Jharkhand: 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक देश भर में आयोजित किया जा रहा है. सदर अस्पताल सभागार में मंगलवार को इसका विधिवत शुभारंभ होगा. आम जनता को मृत्यु के पश्चात नेत्रदान के महत्व के बारे में शिक्षित करने के साथ ही समाज में नेत्रदान से जुड़े मिथकों और डर को समाप्त करना है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के राज्य अंधापन नियंत्रण पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, सिविल सर्जन अमरेंद्र प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह सहित, डॉ प्रितिश प्रनॉय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक शामिल होंगे.
हर साल 20 हजार मामले बढ़ जा रहे
राज्य के आम लोगों में अंधापन की समस्या बढ़ रही है. विशेष रूप से युवा वयस्को को प्रभावित कर रहा है. पिछले साल प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मात्र 148 नेत्रदान-प्रत्यारोपण हुआ है. हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता सर्वेक्षण (2015-19) में कॉर्निया जनित अंधापन की व्यापकता अंधेपन के कुल मामलों के लगभग 7.4% तक बढ़ गयी है और इसमें प्रतिवर्ष 20000 की वृद्धि हो रही है. इस वर्ष 41वीं नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित किया जाना है। जो विशेष रूप से युवा वयस्को को प्रभावित करता है.
तीन मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया गया आई बैंक
राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तीन मेडिकल कॉलेज जिनमें रिम्स, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर एवं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद में नेत्र अधिकोष स्थापित किया गया है.
ये भी पढ़ें: Sugar Price: केंद्र ने 10 लाख टन चीनी आयात की, झारखंड में कब सस्ती होगी चीनी? जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC पर बड़ा फैसला आज! पुनर्गठन, परीक्षा सुधार समिति और CGL गड़बड़ी की जांच पर कैबिनेट में हो सकती है चर्चा
