रांची. सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टिलरी पुल के पास खड़ी एक बाइक में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. बाइक से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि, आग बुझाये जाने तक बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बाइक में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है.
