रांची: सदर अस्पताल में मोबाइल चोरों का आतंक! चोरी करते पकड़ा गया युवक, 4 मोबाइल बरामद

रांची सदर अस्पताल परिसर में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लोअर बाजार थाना पुलिस ने एक युवक को 4 चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी अस्पताल की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों का नतीजा है.

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. सदर अस्पताल परिसर और आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ा है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पकड़े गये युवक की पहचान राशिद जमील उर्फ राशिद खान (41) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गोंदा थाना क्षेत्र की भीठा बस्ती का रहने वाला है और वर्तमान में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा स्थित इस्लाम नगर में रह रहा था.

पुलिस के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी और छिनतई की शिकायतों को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक गश्ती दल को विशेष निगरानी के लिए लगाया गया था. इसी क्रम में बुधवार को सूचना मिली कि अस्पताल परिसर में एक युवक मोबाइल चोरी करते पकड़ा गया है. स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे पकड़ा गया.

पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी

मामले को लेकर पिठोरिया निवासी विक्रम नायक (29) के आवेदन पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर चोरी के कुल चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.

पुलिस अब गिरफ्तार युवक के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही अस्पताल परिसर में हुई अन्य मोबाइल चोरी की घटनाओं से उसके संभावित संबंध की जांच की जा रही है.

टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल

छापेमारी टीम का नेतृत्व लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने किया. टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मो. मुख्तार और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >