लोहरदगा में हिंडाल्को के खिलाफ मजदूरों का धरना, बंद बॉक्साइट डंपिंग यार्ड खोलने की मांग

लोहरदगा में हिंडाल्को के बंद बॉक्साइट डंपिंग यार्ड को फिर से शुरू करने और स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया.

लोहरदगाः रोजगार की मांग को लेकर स्थानीय मजदूरों ने बुधवार को हिंडाल्को कंपनी के रोपवे बॉक्साइट साइडिंग गेट के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मजदूरों ने लंबे समय से बंद बॉक्साइट डंपिंग यार्ड को दोबारा शुरू करने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की.

ये भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा यौन शोषण, शादी से मुकरने पर पहुंचा जेल

डंपिंग यार्ड चालू करने की मांग

अनिल उरांव ने कहा कि खनन क्षेत्र से करोड़ों रुपए का डीएमएफटी फंड मिलने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बंद डंपिंग यार्ड को फिर से चालू करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है. कंपनी और प्रशासन को इस दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अनिल उरांव ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो बगरू से लोहरदगा तक कंपनी के रोपवे परिचालन के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में स्थानीय मजदूरों के अलावा ग्रामीण, बेरोजगार युवक और अन्य नागरिक शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- सड़क पर गड्ढे या गड्ढे में सड़क ! हरिहरगंज में 18 किमी मार्ग की हालत बदहाल, लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >