लोहरदगा : हिंडाल्को रोपवे साइडिंग गेट पर मजदूरों का धरना, बॉक्साइट डंपिंग यार्ड चालू करने की मांग

लोहरदगा में हिंडाल्को के बंद बॉक्साइट डंपिंग यार्ड को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन, रोजगार की उठाई मांग।

लोहरदगा. हिंडाल्को कंपनी के रोपवे बॉक्साइट साइडिंग गेट के सामने स्थानीय मजदूरों ने बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. मजदूरों ने लंबे समय से बंद बॉक्साइट डंपिंग यार्ड को दोबारा चालू कराने की मांग की. आंदोलन का नेतृत्व लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने किया.

मजदूरों को रोजगार देने की मांग

धरना को संबोधित करते हुए अनिल उरांव ने कहा कि नगर परिषद के गठन के बाद कई अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि आए, लेकिन मजदूरों के हक-अधिकार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र से करोड़ों रुपये का डीएमएफटी फंड मिलता है, इसके बावजूद शहर और खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. अनिल उरांव ने कहा कि स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने के लिए बंद पड़े बॉक्साइट डंपिंग यार्ड को फिर से शुरू करना जरूरी है. उन्होंने कंपनी से सकारात्मक पहल करते हुए डंपिंग यार्ड को जल्द चालू करने की मांग की.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अनिल उरांव ने चेतावनी दी कि यदि डंपिंग यार्ड को दोबारा शुरू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बगरू से लोहरदगा तक संचालित कंपनी के रोपवे परिचालन के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा.धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर, ग्रामीण, बेरोजगार युवक और नागरिक शामिल हुए. वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकार और स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन को आगे भी तेज करने की बात कही.

धरना प्रदर्शन में शामिल मजदूर | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >