महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी सार्थक होगा महिला दिवस: सीओ

महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी सार्थक होगा महिला दिवस: सीओ

कैरो़ प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ अंचल अधिकारी कुमारी शिला उरांव, मुखिया बीरेंद्र महली, बीपीएम अल्पना खलखो और पंचायत सचिव पवन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आर्थिक मजबूती से आयेगा बदलाव : समारोह को संबोधित करते हुए सीओ कुमारी शिला उरांव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब महिलाएं पूर्णतः आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी. उन्होंने महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की. उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूक महिलाएं ही समाज से बाल विवाह, डायन बिसाही, नशापान और लिंग भेद जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटा सकती हैं. महिला हितैषी पंचायत के रूप में चयन : मुखिया बीरेंद्र महली ने बताया कि कैरो पंचायत को महिला हितैषी पंचायत के रूप में चयनित किया गया है. यहां महिलाओं की समस्याओं के समाधान और बालक-बालिकाओं की शिक्षा के लिए ग्राम स्तर पर निरंतर अभियान चलाये जा रहे हैं. जेएसएलपीएस कर्मियों द्वारा अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और बुके देकर किया गया. इस मौके पर उप मुखिया पार्वती देवी, मुन्ना राम, परवेज अंसारी, आदित्य यादव, एतवा उरांव, संदीप रविदास समेत काफी संख्या में महिला समूह की दीदियां उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >