मंईया सम्मान की राशि नहीं मिलने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन

मंईया सम्मान की राशि नहीं मिलने से महिलाओं ने किया प्रदर्शन

भंडरा़ प्रखंड क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी है. त्योहार के समय बैंक खातों में राशि नहीं पहुंचने से परेशान महिलाएं प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं. इसी क्रम में आकाशी, बांडा, कुम्हारिया और खारुमटू की आक्रोशित महिलाओं ने पहलू गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा किया. महिलाओं का आरोप था कि गैस सब्सिडी के लिए एजेंसी के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाया गया था, इसके बाद से ही उनकी सम्मान राशि अटक गयी है. इस संबंध में 20 सूत्री अध्यक्ष सह एजेंसी संचालक डोमना उरांव ने सफाई देते हुए कहा कि सब्सिडी की समस्या दूर करने को लेकर बैंक खाते खुलवाये गये थे, लेकिन मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं आने से इस खाते का कोई सीधा संबंध नहीं है. संभवतः किसी अन्य तकनीकी कारण से भुगतान रुका हो सकता है. तकनीकी त्रुटि सुधार के बाद मिलेगा लाभ : बीडीओ : इधर, बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने बताया कि अब तक करीब 300 महिलाओं की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. बीडीओ के अनुसार, आधार लिंकिंग या बैंक खातों में अन्य तकनीकी त्रुटियों के कारण राशि ट्रांसफर करने में बाधा आ रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित महिलाओं की सूची बनाकर सुधार की प्रक्रिया जारी है. त्रुटि निराकरण होते ही सभी के खातों में बकाया राशि भेज दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >