लाह की खेती कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

किस्को प्रखण्ड के हिसरी पंचायत अंतर्गत बड़चोरगाई व छोटचोरगाई के किसानों ने वृहद पैमाने पर लाह की खेती की है.

किस्को. किस्को प्रखण्ड के हिसरी पंचायत अंतर्गत बड़चोरगाई व छोटचोरगाई के किसानों ने वृहद पैमाने पर लाह की खेती की है. जिससे महिलाएं घर के कामकाज के अलावा बेहतर आमदनी कमा रहे हैं. जिससे प्रेरित होकर कुडू, किस्को व सेन्हा प्रखण्ड के कई गांव के किसानों को लाह की खेती के तौर तरीकों की जानकारी देने हेतु जंगलो का निरीक्षण कराया गया. इस दौरान किसानों को लाह लगाने के तरीका,दवा छिड़काव, बेहतर देखरेख,समेत अन्य जानकारियां दी गयी. किसानों को जंगल में लाह वाले सभी पेड़ों को दिखाया गया. वहीं किसानों को लाह की खेती से जुड़ने एवं बेहतर आमदनी के लिए प्रोत्साहित किया गया.मौके पर सूरज उरांव,बिगन खेरवार,लक्ष्मण महली,तारामानी उरांव, सोनिका कुजूर,सोनू खान, शिवशंकर टाना भगत,गोपाल उराँव,सूरज मुंडा,अनूप उराँव राम गुलाब व अन्य किसानों ने सभी किसानों को लाह के खेती के संबंध में एक-एक चीज के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और जंगल में ले जाकर घुमाया गया. लाह बांधने के तरीके,लाह का उत्पादन, दवा छिड़काव,दवा देने के तरीके, नाम,लाह लगाने वाले पेड़ो की पहचान और दवा देने की अवधि की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >