कार के धक्के से महिला की मौत, कार सवार पांच घायल, तीन रिम्स रेफर

कार के धक्के से महिला की मौत, कार सवार पांच घायल, तीन रिम्स रेफर

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर गुरुवार को बड़की चांपी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. कार की चपेट में आने से हुई इस दुर्घटना के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. समारोह से लौट रहा था परिवार : जानकारी के अनुसार, लोहरदगा निवासी अभिषेक शाहदेव पलामू में एक शादी समारोह से अपनी पत्नी व परिजनों के साथ कार (जेएच 05 बीएम 3409) से लौट रहे थे. इसी बीच बड़की चांपी खक्सी टोला निवासी स्व कैलाश उरांव की पत्नी मुन्नी देवी सड़क पार कर रही थी, तभी कार ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. इससे मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं कार में सवार अभिषेक शाहदेव, आस्था शाहदेव, पूजा शाहदेव और दो बच्चे घायल हो गये. ग्रामीणों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. सड़क जाम और प्रशासनिक पहल : महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शंखनदी-लुकुईया पथ को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही सीओ संतोष उरांव और कुड़ू पुलिस मौके पर पहुंची. करीब तीन घंटे की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद दोपहर दो बजे जाम हटाया गया. सीओ ने तत्काल राहत के तौर पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये नकद दिये और परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >