नगर की जनता के विश्वास पर उतरेंगे खरा : अनिल उरांव

नगर की जनता के विश्वास पर उतरेंगे खरा : अनिल उरांव

कुड़ू़ लोहरदगा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज के कुड़ू आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया. मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है. उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें. उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करना है. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरेंगे. उन्होंने नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की अपनी प्राथमिकता दोहरायी. मौके पर धीरज प्रसाद, विश्वजीत भारती, विनोद कुमार राम, राजू कुमार रजक, बरूण बैठा, पंचम बैठा, रामखेलावन राम, कृष्णा मोदी, सुदामा प्रसाद, संजय चौधरी, लाल विकास नाथ शाहदेव, राजेश प्रसाद, गंगा प्रसाद, पंकज भारती, शशि कुमार, प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, अमित कुमार बंटू, पंखराज उरांव, नवीन कुमार चुन्नू, कृष्णा कुमार, निरंजन सिंह, श्याम किशोर गुप्ता, बादल महतो, बादल शाहदेव, दीपक पासवान, संतोष साहू सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >