मजदूरों के हित में काम कर जीतेंगे विश्वास : आलोक

पाखर ट्रक ओनर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम किस्को प्रखंड के ध्रुवा मोड़ में आयोजित किया गया.

लोहरदगा

. पाखर ट्रक ओनर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम किस्को प्रखंड के ध्रुवा मोड़ में आयोजित किया गया. भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक )के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक कुमार साहू का ध्रुवा मोड़ में मजदूरों, ट्रक मालिकों एवं ट्रक अनलोडर मजदूरों ने इंटक के अध्यक्ष बनने पर उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर इंटक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि लोहरदगा में पहली बार कांग्रेस पार्टी का अनुषांगिक इकाई इंटक का अध्यक्ष उन्हें बनाया गया है. मजदूर की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है. इंटक यूनियन मजदूरों के साथ-साथ उनके परिजन जो सरकारी लाभ से वंचित हैं, उन्हें सरकारी लाभ दिलाने का काम करेगी. साथ ही साथ मजदूर जिस क्षेत्र में रहते हैं, उसका सर्वांगीण विकास के लिए भी इंटक काम करेगी. मौके पर उपस्थित मजदूरों ने श्री साहू को बताया कि ध्रुवा मोड़ से रामामहली के घर तक पक्की नाला निर्माण कराने के लिए 14 माह पूर्व लोहरदगा उपायुक्त को आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक नाला का निर्माण नहीं हुआ है. ध्रुवा मोड़ से पाखर माइंस तक सड़क निर्माण कराने ,लोहरदगा से ध्रुवा मोड़ तक जर्जर सड़क का निर्माण कराने, पाखर माइंस में मजदूरों के लिए कैंटिन की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था कराने सहित मजदूरों ने अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निदान कराने की मांग किए. श्री साहू ने कहा कि वे जल्द ही लोहरदगा उपायुक्त से मिलकर नाली का निर्माण कराने की पहल करेंगे. श्री साहू ने मौके पर से ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर दोनों सड़कों का निर्माण जल्द कराने की बात कही. कार्यपालक अभियंता ने श्री साहू को बताया कि ध्रुवा मोड़ से पाखर माइंस तक सड़क अभी तक पथ निर्माण विभाग में आरइयो से हस्तानांतरण नहीं हुआ है. हस्तानांतरण होते ही सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. मौके पर मजदूरों, ट्रक मालिकों सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >