रक्त की कमी से नहीं जाने देंगे किसी की जान, युवा आगे आयें : बीडीओ

रक्त की कमी से नहीं जाने देंगे किसी की जान, युवा आगे आयें : बीडीओ

भंडरा़ जिले में रक्त की कमी से किसी मरीज की जान न जाये, इस उद्देश्य के साथ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रक्तदान करने पहुंचे स्थानीय ग्रामीण बैजू साहू और भंडरा थाना के जवान को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने भी स्वयं रक्तदान कर युवाओं को ””””रक्तदान-महादान”””” के प्रति प्रोत्साहित किया. मानवता की सबसे बड़ी सेवा : बीडीओ : मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. हमारा संकल्प है कि जिले में समय पर रक्त उपलब्ध हो, ताकि किसी भी परिवार का चिराग बुझने से बचाया जा सके. उन्होंने विशेषकर युवाओं से इस नेक कार्य का हिस्सा बनने की अपील की. स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी : चिकित्सा प्रभारी : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनने से शरीर ऊर्जामय होता है. शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंक के स्टॉक को सुदृढ़ करना है ताकि आपातकालीन स्थिति और दुर्घटनाओं के समय तत्काल मदद पहुंचायी जा सके. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी और काफी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >