11 साल से फरार वारंटी नंदकेश्वर नागेशिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

11 साल से फरार वारंटी नंदकेश्वर नागेशिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

किस्को. किस्को थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने शिकायत मामला संख्या 209/2015 के आरोपी नंदकेश्वर नागेशिया (पिता राम मोहन नागेशिया) को उसके आवास से दबोच लिया. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2015 में मामला दर्ज किया गया था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मडुवा पाठ स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस अभियान में सब-इंस्पेक्टर सुजीत होरो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. युवक ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान कुड़ू. थाना क्षेत्र के ककरगढ़ गांव में रविवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान वरुण बैठा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वरुण रविवार अहले सुबह घर से शौच के बहाने निकला था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसी बीच पहाड़ की तरफ गये ग्रामीणों ने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ से वरुण का शव लटकता देखा. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया चेमनी टोप्पो ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >