लोहरदगा में मतदाता जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताया दावा-आपत्ति का तरीका

लोहरदगा के उर्सुलाइन बीएड कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को फॉर्म-6, 7 और 8 के जरिए नाम जुड़वाने व संशोधन की प्रक्रिया समझाई गई.

लोहरदगा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति चरण को लेकर उर्सुलाइन बीएड कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी. उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक पात्र नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को प्रारूप मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करें, ताकि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज होने से न छूटे.

बताया गया कि जिन नागरिकों की आयु एक अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो जाएगी, वे 15 सितंबर तक फॉर्म-6 के माध्यम से घोषणा-पत्र के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के लिए ईसीआई नेट का उपयोग किया जा सकता है, जबकि किसी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- स्कूल से छुट्टी लेकर निकला छात्र 12 दिनों से लापता, परिजन परेशान; पुलिस से लगाई खोजने की गुहार

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया समझाई

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की प्रक्रिया भी बतायी गयी. पात्र व्यक्ति का नाम सूची में छूट जाने पर दावा दर्ज कराने तथा अपात्र व्यक्ति के नाम या गलत प्रविष्टि के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों का भी अधिकारियों ने समाधान किया. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने छात्राओं के मोबाइल फोन में ईसीआई नेट एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग की जानकारी दी और मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझायी. मौके पर हेल्प डेस्क मैनेजर रिंकी देवी, जसवंत राम, अरुण गाड़ी, प्राचार्या डॉ. शीला सहित शिक्षक और कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >