लोहरदगा: खरकी पंचायत के कोचा मुख्य पथ में पुल के सामने बारिश के बहाव से सड़क टूट जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया था. इससे कोचा, कसियाडीह, सेमरडीह, डटमा, बानपुर, दसरा टोली, बाला टोली, ऊपर कोचा, करमा टांड़, तिसिया और पाखर सहित कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी.
समस्या को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर सड़क की मरम्मत करायी. ग्रामीणों ने अंशदान कर जेसीबी की मदद से सड़क पर मोरम डलवाकर गड्ढे को भरवाया. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन फिर से सामान्य हो गया है. इससे ग्रामीणों में खुशी है.
