किस्को के चरहु में करमा पूर्व संध्या पर गूंजे मांदर, कई गांवों के खोड़हा दलों ने दी पारंपरिक प्रस्तुति

चरहु गांव में आयोजित करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम में संस्कृति, पूजा विधि और जावा फूल की परंपरा पर प्रकाश डाला गया. मांदर की थाप पर देर रात तक थिरके ग्रामीण.

किस्को (लोहरदगा). चरहु गांव में करमा पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया. समारोह में करमा पर्व के महत्व, पूजा विधि और जावा फूल की परंपरा की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में मनहे, महुंगाव, तेतरटांड़ और अरेया समेत कई गांवों के खोड़हा दल शामिल हुए.

बच्चों को संस्कृति से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने करमा पर्व की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की. जिला उपाध्यक्ष मनोज उरांव ने कहा कि बच्चों को सामाजिक बैठकों में शामिल कर अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ना जरूरी है. उन्होंने नई पीढ़ी को परंपराओं की जानकारी देने पर जोर दिया.

गीत-संगीत ने बांधा समां

कार्यक्रम में गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं. मांदर की थाप पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे. समारोह में मुख्य अतिथि बिरी भगत, विशिष्ट अतिथि शिवशंकर टाना भगत, अरेया पंचायत की मुखिया यशोदा उरांव, जिला उपाध्यक्ष मनोज उरांव, राजकुमार उरांव, सुनीता उरांव, अमिता टोप्पो समेत आयोजनकर्ता विनोद उरांव, लालू उरांव, कमल उरांव, रोहित उरांव, सनियारो उरांव, रीना उरांव, रीता उरांव और प्रदीप उरांव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >