दो बकरी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर धुनाई की, पुलिस को सौंपा

दो बकरी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर धुनाई की, पुलिस को सौंपा

कुड़ू़ थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को दो चोरों को रंगेहाथ दबोच लिया. टाटी चौक के समीप बाइक से बकरी लेकर भाग रहे इन युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आये. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों ने की थी घेराबंदी : मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में टाटी चौक के पास घूम रहे थे. ग्रामीणों को उन पर शक हुआ और उनकी निगरानी शुरू कर दी. इसी बीच दोनों युवकों ने एक बकरी को झोले में डाला और तेजी से भागने लगे. ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पीछा किया और उन्हें धर दबोचा. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी और दोनों की धुनाई शुरू कर दी. चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत : ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में मवेशियों और बकरियों की चोरी काफी बढ़ गयी है. इधर, पुलिस हिरासत में लिये गये युवकों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी ने भी थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >