सांसद ने लोगों के साथ चाय की चुस्की ली, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई

लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत एवं मजदूर नेता सह ट्रक ओनर एसोसिएशन के नेता इस्लाम अंसारी लोहरदगा बस पड़ाव में चाय की चुस्की लेते हुए एवं बॉक्साइट माइंस की समस्याओं पर चर्चा की.

लोहरदगा. लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत एवं मजदूर नेता सह ट्रक ओनर एसोसिएशन के नेता इस्लाम अंसारी लोहरदगा बस पड़ाव में चाय की चुस्की लेते हुए एवं बॉक्साइट माइंस की समस्याओं पर चर्चा की. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. श्री अंसारी ने सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार जताया है कि सांसद जी के पहल से सभी बॉक्साइट माइंस के ट्रकों के ट्रिपों में सुधार हुआ है. जिससे ट्रक मालिकों में खुशी की लहर है. सांसद ने कहा कि ट्रक मालिकों के हितों की रक्षा करना उनका परम कर्तव्य है और वो हमेशा दबे-कुचले मजदूरों की आवाज़ बुलंद करते रहेंगे, श्री भगत ने ये भी कहा कि बहुत जल्द ट्रक चालक, मजदूर, माइनस मजदूर, लोडर का सम्मलेन होगा. रेलवे साइडिंग में आम लोगों के साथ बैठ कर सांसद सुखदेव भगत के चाय पियेंगे के दौरान अन्य लोगों ने भी उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. नामांकन के लिए चलाया जागरूकता अभियान किस्को. पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन सह विज्ञान शिक्षिका संगीता कुमारी साहू के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के तहत कक्षा छठी (6) में छात्राओं के नामांकन के लिए पहाड़ी व सुदूरवर्ती गांव डटमा, लातेहार रोड, कासीटांड़, बानपुर आंगनबाड़ी केंद्र, तिसिया बाजार में प्रचार-प्रसार किया गया. शिक्षिका आशा एक्का, पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिका, गार्ड-आशीष भगत, शिक्षिका अमरमनी,व अन्य द्वारा भ्रमण कर जानकारी दी गयी एवं आवश्यक कागजात के साथ निर्धारित तिथि तक फार्म जमा करने की अपील की गयी व फॉर्म भी बांटा गया. वार्डेन संगीता कुमारी साहू ने बताया कि 06 जनवरी से 10 फरवरी2026 तक आवेदक प्रातः10 बजे से 03 बजे तक इच्छुक छात्राएं आवेदन प्राप्त कर सकती हैं. आवेदन के साथ नामांकन के लिए आधार कार्ड,पासबुक,जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी, की छायाप्रति,अनाथ एकल अभिभावक की स्थिति में अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, मुखिया या वार्ड से प्रमाणित पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, एवं बीपीएल,लाल, अंत्योदय कार्ड की छायाप्रति आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >