जब तक सोच नहीं बदलेगी, समाज नहीं बदलेगा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. वंदना सभा में भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर साहू प्रभारी प्रधानाचार्य रामशंकर प्रजापति,नवीन शाहदेव, प्रभारी आचार्या रीना शाहदेव व सभी आचार्य-आचार्या ने किया

कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. वंदना सभा में भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर साहू प्रभारी प्रधानाचार्य रामशंकर प्रजापति,नवीन शाहदेव, प्रभारी आचार्या रीना शाहदेव व सभी आचार्य-आचार्या ने किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक रामशंकर प्रजापति,नवीन शाहदेव व योगेंद्र राम ने भीमराव आंबेडकर की जीवनी का परिचय देते हुए कहा कि विद्यार्थी की पहचान ज्ञान से होती है ,फिर चाहे उसकी जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, शिक्षा एक ऐसा साधन है. जो लोगों को उनके अधिकारों व कर्तव्य के प्रति जागरूक बनाता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर साहू ने कहा कि देश के विकास से पहले हमें अपनी बुद्धि के विकास की आवश्यकता है. बाबा साहेब की जीवनी को मनन करने तथा उनके आदर्श को जीवन में अमल कर लाने की जरूरत है. जयंती के मौके पर भैया- बहनों के बीच भाषण प्रतियोगिता व भारतीय संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया. कक्षा चतुर्थ से दशम वर्ग तक के भैया -बहनों की सराहनीय सहभागिता रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी जी भैया-बहन एवं कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभायी. विद्यालय के सभी भैया बहनों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बहुमूल्य विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर प्रधानाचार्य मनोहर साहू, योगेंद्र राम, नवीन शाहदेव, रीना शाहदेव, सुशील भारती,रामशंकर प्रजापति, दीपक साहू, गजेंद्र साहु, वर्षा देवी, रश्मि कुमारी, राखी कुमारी, प्रेमचंद उरांव, मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >