तीसरे दिन पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

तीसरे दिन पार्षद पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लोहरदगा. लोहरदगा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को वार्ड पार्षद पद के लिए दो महिला प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये. वहीं, विभिन्न पदों के लिए एनआर कटाने और प्रपत्र खरीदने वाले संभावित उम्मीदवारों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को औपचारिक रूप से नामांकन की शुरुआत हुई. तीसरे दिन वार्ड संख्या 02 और वार्ड संख्या 04 से एक-एक प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ-साथ प्रपत्रों की खरीद भी जारी रही. शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए एक संभावित उम्मीदवार ने पर्चा खरीदा. वहीं, नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से कुल 14 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की. प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सड़क हादसे में एक घायल, लोहरदगा रेफर कुड़ू़ थाना क्षेत्र के ब्लाक मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के टाटी गांव निवासी सुरज कुमार यादव बाइक से कुड़ू के बाद अपने घर लौट रहा था इसी बीच ब्लाक मोड़ के समीप बाइक सड़क में लगाएं गए बेरिकेटिंग से टकरा गया इस घटना में सुरज घायल हो गया. बताया जाता है कि ब्लाक मोड़ में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 15 दिनों के भीतर बाइक हादसे की यस चौथी घटना हैं. पुलिस को सूचना दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >