बाइक सवार दो युवक घायल

थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर मंगलवार देर शाम अजय ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

फोटो (2) घायल नितेश उरांव (3) घायल संजित उरांव कुड़ू लोहरदगा : थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर मंगलवार देर शाम अजय ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के राजरोम गांव निवासी नितेश उरांव तथा चंदलासो गांव निवासी संजित उरांव एक बाइक में सवार होकर कुड़ू से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच अजय ढाबा के समीप पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया इससे दोनों युवक सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >