अमित कुमार राज
कुड़ू, लोहरदगा. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बुधवार को अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में शोक सभा आयोजित की गई. इस दौरान कॉलेज के सचिव, प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है.
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने मंत्री रहते हुए शिक्षा, युवा, पर्यटन और राज्य के विकास से जुड़े कई विषयों में सक्रिय भूमिका निभाई. विशेष रूप से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: लोहरदगा : 900 फीट ऊंचा लावापानी फॉल बनेगा टूरिस्ट हब, सड़क और सुविधाएं होंगी विकसित
परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान हो
कॉलेज परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार व उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान हो. शोक सभा में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. जंग बहादुर, पंकज, अफताब, डॉ. रेणुका, डॉ. कुंदन गिद्ध, ममता, पवन, शिबू, संदीप, डॉ. शशि, डॉ. सुनीता, प्यारी, आरती, अमृत, चीनीबास, तबस्सुम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
