सरहुल की तैयारी में जुटा आदिवासी समाज

प्रखंड में कई गावों में सरहुल की शोभायात्रा दो अप्रैल को निकाली जायेगी. हालांकि सरहुल पर्व की शुरुआत एकअप्रैल से ही हो जायेगी.

भंडरा. प्रखंड में कई गावों में सरहुल की शोभायात्रा दो अप्रैल को निकाली जायेगी. हालांकि सरहुल पर्व की शुरुआत एकअप्रैल से ही हो जायेगी. एक अप्रैल को पूजा में बैठने वाले बुजुर्ग उपवास पर रहेंगे. जबकि युवा मछली और केकड़ा पकड़ने के लिए तालाबों, पानी वाले खेतों और जलस्रोतों के पास जायेंगे. एक अप्रैल को ही पाहन सरना स्थलों पर जलरखाई पूजा करेंगे. भंडरा स्थित सरना स्थल में इस पूजा के दौरान आसपास के आदिवासी छात्रावासों से बड़ी संख्या में छात्र जुटेंगे. सभी को पाहन द्वारा पवित्र जल प्रदान किया जायेगा. दो अप्रैल को सुबह पूजा होगी, जिसके बाद शोभायात्रा निकाली जायेगी. सरना स्थलों के पास चल रही है साफ-सफाई सरना समिति मकुन्दा, स��ना समिति भंडरा सहित प्रखंड के सभी सरना स्थलों व अखाड़ा पर साफ-सफाई व रंग रोगन का काम किया जा रहा है. सरना स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है. प्रखंड की सड़कें लाल व सफेद रंग की पट्टियों वाले सरना झंडे से पट गयी हैं. सरना समितियों द्वारा शोभायात्रा निकालने की तैयारी भी चल रही है . मौके पर अरुण उरांव, मुन्ना उरांव, विनोद उरांव, छोटू उरांव, राजू उरांव, अनिल उरांव, शिव भगत, विकास उरांव, विनोद उरांव, मनोहर उरांव, जतरु उरांव द्वारा सरहुल की तैयारी में लगे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >