गंगा दशहरा पर कमले नदी में होगा नदी पूजन का कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पांच जून 2025 को लोहरदगा जिले के बड़की चांपी स्टेशन के पास स्थित कमले नदी में नदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

लोहरदगा. विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पांच जून 2025 को लोहरदगा जिले के बड़की चांपी स्टेशन के पास स्थित कमले नदी में नदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यक्रम विकास भारती बिशनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों और महिला मंडलों की सहभागिता से संपन्न होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास भारती बिशनपुर के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि संस्था ने 14 अप्रैल से पांच जून तक पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर पर्यावरण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान झारखंड के 2000 से अधिक गांवों में दीवार लेखन, जागरूकता बैठक व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जंगल में आग लगने से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक किया गया. इस जन-जागरूकता महा अभियान का समापन पांच जून को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के दिन नदी पूजन के साथ किया जायेगा. कमले नदी के तट पर सुबह 9:30 बजे से आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में दर्जनों महिला मंडलों की सदस्य, स्थानीय पहान-पुजार, और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >