भक्सो मुक्ति धाम में शराबियों व असामाजिक तत्वों का लगा जमावड़ा

भक्सो मुक्ति धाम में शराबियों व असामाजिक तत्वों का लगा जमावड़ा

लोहरदगा़ जिले के भक्सो स्थित मुक्तिधाम इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम ढलते ही मुक्ति धाम परिसर में कुछ लोग बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे इस पवित्र स्थल की गरिमा पर सवाल उठने लगे हैं. यहां मौजूद केयर टेकर के मना करने के बाद भी ये शराबी नहीं मानते हैं. लोगों का कहना है कि मुक्ति धाम आस्था और श्रद्धा का केंद्र होता है, जहां लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म के लिए आते हैं. ऐसे पवित्र स्थान पर शराबियों का जमावड़ा लगना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. मुक्ति धाम में शराब की खाली बोतलें और गंदगी : स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां शराब की खाली बोतलें और गंदगी पड़ी मिलती है. इससे यह स्पष्ट होता है कि रात के समय यहां असामाजिक गतिविधियां हो रही हैं. लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मुक्ति धाम परिसर में नियमित निगरानी करने और कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस पवित्र स्थल की गरिमा को बनाये रखा जा सके. लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगायी गयी, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो सकती है. मुक्तिधाम समिति के मनोज कुमार गुप्ता मन्ना ने प्रशासन से मुक्ति धाम में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि आस्था के इस स्थल की पवित्रता बनी रहे. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत ऐसे कुकृत्य किये जा रहें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >