आंधी ने मचाई तबाही, कई घर के छप्पर उड़े

किस्को प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आंधी ने जमकर तबाही मचायी. आंधी में कई घरों के छप्पर उड़ गये. जलमीनार में लगे सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गये.

किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आंधी ने जमकर तबाही मचाय��. आंधी में कई घरों के छप्पर उड़ गये. जलमीनार में लगे सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गये. कई किसानों ने गेहूं की फसल को खेत में ही काट कर छोड़ दिया था. आंधी की वजह से फसल इधर-उधर बिखर गयी. आंधी की वजह से आनंदपुर दाड़ी टोली निवासी चंद्र भगत व बेठहठ पंचायत भवन के समीप रहनेवाली जयमनिया देवी के घर का एस्बेस्टस शीट उड़ गया. वहीं परहेपाठ पंचायत क्षेत्र के परहेपाठ में पीएचडी द्वारा निर्मित जलमीनार में लगा सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी की वजह से किस्को प्रखंड में भी भारी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >