जिला अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी और चुनौतियों से भरा है, समन्वय से करें काम : मनोज मिश्रा

जिला अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी और चुनौतियों से भरा है, समन्वय से करें काम : मनोज मिश्रा

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजय पंकज की अध्यक्षता में कार्ययोजना बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने संगठन के विस्तार और नयी जिला कमेटी के गठन पर विस्तृत चर्चा की. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापकों के चित्र पर पुष्पार्चन और वंदेमातरम के साथ हुई.समदर्शी और सर्वमान्य हो जिला समिति : जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी और चुनौतियों से भरा है. उन्होंने कहा कि नयी जिला समिति ऐसी होनी चाहिए जो समदर्शी और सर्वमान्य हो. इसके लिए उन्होंने संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर एक सशक्त टीम बनाने पर जोर दिया. श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नये अध्यक्ष का पूर्ण सहयोग करें ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके. जल्द होगी नयी कमेटी की घोषणा : अजय पंकज : जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जल्द ही नयी जिला समिति की घोषणा करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. बैठक में मौजूद लोग : मौके पर पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम सिंह, माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री चंद प्रजापति, प्रदेश एसटी मोर्चा के महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, मदन मोहन पाठक, ब्रज बिहारी प्रसाद, राजमोहन राम, बिनोद राय, अनिल उरांव, हर्ष नाथ महतो, पशुपति नाथ पारस, बाल कृष्णा सिंह, रिपुसूदन साहू, राजकुमार वर्मा, पवन तिग्गा, राजकिशोर साहू, बजरंग उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >