महिलाओं के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी : राधा तिर्की

महिलाओं के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी : राधा तिर्की

सेन्हा़ प्रखंड के भड़गांव पंचायत अंतर्गत डोका करमटोली स्थित आम बगीचा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सह झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा परवीन और नेहा द्विवेदी उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रामीणों ने आदिवासी रीति-रिवाज से अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया. हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं महिलाएं : संबोधित करते हुए जिप सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, खेल, प्रशासन, शिक्षा और इंजीनियरिंग जैसे हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रहीं हैं. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि वे घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर अपनी क्षमता को पहचानें. समाज की कुरीतियों को मिटाकर गांव, राज्य और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. शिक्षा से ही संभव है सशक्तिकरण : कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा परवीन ने कहा कि महिलाओं को प्रेरित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. महिलाओं को शिक्षित होकर समाज को नयी दिशा देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. वहीं नेहा द्विवेदी ने महिलाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. ये थीं उपस्थित : मौके पर वार्ड सदस्य शारदा उरांव, अंशु केरकेट्टा, मनीषा एक्का, मुन्नी देवी, अंजलि उरांव, सरिता टोप्पो, जूही उरांव, कलावती उरांव, सुमती उरांव और रीना देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद थे. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >