डाक विभाग की योजनाओं से हर घर को जोड़ना लक्ष्य : विनोद कुमार पंडित

डाक विभाग की योजनाओं से हर घर को जोड़ना लक्ष्य : विनोद कुमार पंडित

कैरो़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में सोमवार को डाक विभाग (भारत सरकार) के रांची प्रमंडल द्वारा वित्तीय सेवाएं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक करना था. अछूते परिवारों तक पहुंचाएं सेवाएं : वरिष्ठ डाक अधीक्षक : मुख्य अतिथि रांची प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित ने विभागीय कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की सेवाओं से जो परिवार अब तक अछूते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ें. उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण डाक जीवन बीमा पर जोर देते हुए कहा कि यह योजना कम प्रीमियम और आसान किस्तों के कारण ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी है. इसके अलावा सरकारी व अर्ध-सरकारी कर्मियों के लिए भी विशेष डाक बीमा योजनाएं संचालित हैं. उन्होंने कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर आम जनता को लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बेड़ो और नागजुवा क्षेत्र के डाकपाल हुए शामिल : शिविर में रांची प्रमंडल के बेड़ो क्षेत्र के 14 और नागजुवा क्षेत्र के 11 शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपाल शामिल हुए. सहायक डाक अधीक्षक अमर कुमार वर्मा और मुखिया वीरेंद्र महली ने भी कर्मियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये. इससे पूर्व डाक कर्मियों ने अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया. मौके पर मुख्य रूप से कृष्णामणि यादव, जगदीश यादव, दीप शाह सहित काफी संख्या में डाक कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >