तेली समाज का महाअधिवेशन 18 फरवरी को, लोहरदगा में प्रखंड समितियों के गठन की तैयारी

लोहरदगा में तेली समाज की बैठक में 2027 में होने वाले महाअधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रखंड समितियों के गठन और पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।

लोहरदगा. छोटानगपुरिया तेली समाज लोहरदगा जिला समिति की बैठक तेली धर्मशाला में जिला अध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 13 सितंबर को आयोजित तेली कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की गयी. सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता पर हर्ष जताया.

जिला अध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू ने कहा कि पदाधिकारियों के सहयोग तथा विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सदस्यों, युवाओं, महिलाओं और अभिभावकों की भागीदारी से सम्मेलन सफल रहा. बैठक में सम्मेलन के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया.

बैठक में बताया गया कि 18 फरवरी 2027 को होनेवाले तेली महाअधिवेशन की तैयारी दुर्गा पूजा के बाद शुरू की जायेगी. इसके लिए प्रखंड समितियों का गठन कर जिम्मेवारी दी जायेगी और जिला समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. कोष संग्रह के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. युवा और महिला जिला अध्यक्ष का चुनाव भी दुर्गा पूजा के बाद कराया जायेगा.

इसके अलावा लोहरदगा जिला तेली उत्थान समाज ट्रस्ट का नवीकरण कर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में कैलाश साहू, हीरा साहू, मुन्ना साहू, सोहन साहू, कृष्णा साहू, विदेशी साहू, रामबिलास साहू, तेजू साहू, बजरंग साहू, दर्शन साहू समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >